{"_id":"60156bdb8ebc3e33f61095a1","slug":"tribute-paid-to-mahatma-gandhi-in-bilaspur-bilaspur-news-sml359281383","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बचत भवन में मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय कुष्ठ रोग निवारण दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने की। इस अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर सभी अधिकारियों/कर्मचारियों और प्रशिक्षु नर्सों ने 2 मिनट का मौन रखा और कुष्ठ रोग को जड़ से मिटाने की शपथ खाई। सीएमओ डॉ. दड़ोच ने कहा कि जिले को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षणों और निवारण तथा समाज में इस रोग के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करने के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग अन्य बीमारियों की भांति इलाज योग्य बीमारी है। यह रोग एक ऐसा रोग है जो माईकोबैक्टीरियम लैपरी के कारण होता है। इसके कारण व्यक्ति के शरीर में त्वचा पर हल्के पीले रंग के दाग, तांबे रंग के दाग, जिनमें छूने पर चेतना का एहसास न हों, शरीर के किसी भाग में नसों का मोटा होना, हाथों की उंगलियों की पकड़ कम होना, आंखों की पलकों का बंद न होना, भोहों के बालों का कम होना, शरीर के घावों का लंबे समय तक ठीक न होना आदि।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग साध्य रोग है। इसका इलाज करने से मरीज पूर्ण रूप से ठीक हो जाता है। जितना जल्दी हो जांच कराकर समय पर इलाज करवाकर अपंगता से बचा जा सकता है। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परविंदर सिंह, लेखा अधिकारी विजयपाल, नर्सिंग अधीक्षक शिष्ठा गौतम, नर्सिंग प्रिंसिपल आशा शर्मा, अधीक्षक रामलाल, सहायक कुष्ठ रोग अधिकारी विवेक शर्मा, जन शिक्षा सूचना अधिकारी पूर्ण चंद, मैटरन उर्मिला, मीना चंदेल, दीप कुमार, स्वास्थ्य शिक्षक के अलावा विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।