फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Trial for basketball game hostel Paprola on 4th May

Bilaspur News: बास्केटबाल खेल छात्रावास पपरोला के लिए ट्रायल 4 मई को

Tue, 30 Apr 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Trial for basketball game hostel Paprola on 4th May
-13 से 18 वर्ष के खिलाड़ी ले सकते हैं भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। बास्केटबाल खेल छात्रावास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला के लिए पपरोला में 4 मई को ट्रायल होंगे। इसके लिए आयु सीमा 13 से 18 वर्ष निर्धारित की गई है।

हिमाचल प्रदेश के खेल छात्रावास में वर्ष 2024-25 प्रवेश के लिए ट्रायल प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके तहत बास्केटबाल खेल छात्रावास पपरोला के लिए ट्रायल होंगे। इसमें आयु सीमा 13 से 18 वर्ष निर्धारित की गई है, लेकिन 13 से 16 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को वरीयता मिलेगी। इसके अलावा मापदंडों को पूरा करने वाले 12 वर्ष के खिलाड़ी भी चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। पाठशाला के प्रधानाचार्य शुभकरण और कोच सुरेश कुमार ने बताया की प्रवेश प्रक्रिया के मापदंड तय कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि असाधारण ऊंचाई वाले छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी। राष्ट्रीय, सब जूनियर, जूनियर और स्कूली स्तर के विजेता, उपविजेता और तीसरा स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को न्यूनतम शारीरिक मापदंड पूरा न करने पर भी उनके प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया में वरीयता दी जाएगी। ट्रायल सुबह 9:00 बजे से शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि जो भी खिलाड़ी इस चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहते हैं वह अपना जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed