फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Transport pensioners expressed gratitude to the corporation for giving pension on time.

Bilaspur News: परिवहन पेंशनरों ने समय पर पेंशन देने के लिए निगम का जताया आभार

Sun, 07 Jan 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Transport pensioners expressed gratitude to the corporation for giving pension on time.
- सरकार से मांगों को पूरा करने का किया आग्रह
विज्ञापन

-घुमारवीं में आयोजित बैठक में 80 पेंशनरों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन बिलासपुर इकाई की बैठक रविवार को घुमारवीं में हुई। पेंशनरों ने इस दौरान पिछले चार माह से समय पर पेंशन देने के लिए निगम का आभार जताया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि जिला कार्यकारिणी का कार्यकाल जो कि 21 दिसंबर 2023 तक था, उसे दो माह के लिए बढ़ाया गया है, ताकि प्रदेश कार्यकारिणी की उपस्थिति में जिला कार्यकारी के चुनाव करवाए जा सकें। साथ ही 70 साल पूरा कर चुके पेंशनरों को भी सम्मानित करने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में सरकार द्वारा परिवहन पेंशनरों की अनदेखी पर चर्चा की गई। कृष्ण ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला में पेंशनर केवल अपनी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखना चाहते थे, लेकिन जिस तरह का भेदभाव उनके साथ किया गया वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जो सरकार परिवहन निगम के पेंशनर के लिए कार्य करेगी, पेंशनर उसी सरकार का साथ देंगे। उन्होंने बताया कि 2016 के बाद पेंशनरों को बीमा राशि तक नहीं मिल पाई है। महंगाई भत्ते का एरियर सभी विभागों के पेंशनरों को मिल चुका है, जबकि परिवहन पेंशनर अभी तक इस एरियर का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मांग रखी कि 65,70,75 की आयु पर पेंशन वृद्धि अन्य विभागों की तरह परिवहन पेंशनरों को भी मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सर्वोच्च न्यायालय जाने के बजाय परिवहन पेंशनरों का बकाया भुगतान करे। पेंशनरों ने कहा कि जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को सरकार बैठक के लिए बुलाए और उनकी समस्याओं का समाधान करे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष लेखराम चंदेल, सचिव दौलत राम, कार्यकारी अध्यक्ष हरबंस लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष नाथूराम, प्रदेश लेखाकार भूरी सिंह, प्रीतम, संतराम, प्रताप सिंह, रतनलाल, कृष्ण चंद, अमरनाथ, धर्मपाल, देशराज और कुलदीप सहित 80 पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed