{"_id":"663a234e70a8e142f8017b9a","slug":"transport-pensioners-discussed-demands-in-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-116969-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: परिवहन पेंशनरों ने घुमारवीं में मांगों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: परिवहन पेंशनरों ने घुमारवीं में मांगों पर की चर्चा
विज्ञापन
-डीए देने पर सरकार का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन की बैठक मंगलवार को घुमारवीं में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिलासपुर इकाई प्रधान नत्थू राम ठाकुर ने की। पेंशनरों ने चार प्रतिशत डीए प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया।
प्रधान नत्थू राम ठाकुर ने कहा कि 1 जनवरी 2016 को नया वेतनमान सरकार द्वारा घोषित तो कर दिया गया है, लेकिन दुख की बात है कि आज तक एरियर के रूप में जो 50 हजार रुपये की घोषणा की थी, वह राशि भी आज तक नहीं मिली। साथ ही 65,70,75 वर्ष की आयु पार कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एरियर के रूप में कुछ नहीं मिला है। वहीं सरकारी कर्मचारियों को 50 हजार रुपये की दो किस्तों का भुगतान हो चुका है। कहा कि यदि सरकार चुनाव से पूर्व हमारे देय भत्तों का भुगतान नहीं करती है तो मजबूर होकर सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी आने वाले चुनावों में नोटा का प्रयोग करेंगे। बैठक में 120 पेंशनरों ने भाग लिया।