फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Training workshop on capacity building started in Jukhaala

Bilaspur News: जुखाला में क्षमता निर्माण पर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुरू

Tue, 12 Sep 2023 04:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
Training workshop on capacity building started in Jukhaala
- जिले भर के 56 अध्यापकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला में पांच दिवसीय क्षमता निर्माण पर प्रशिक्षण कार्यशाला का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में जिले भर से नवमी और दसवीं कक्षाओं के छात्रों को पढ़ाने वाले गणित विषय के 56 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।




कार्यशाला में अध्यापकों को प्रभावशाली और रोचक शिक्षण विधियों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रधानाचार्य दीपचंद गौतम ने की। उन्होंने सरकार समग्र शिक्षा एवं समग्र परियोजना निदेशक का विशेष धन्यवाद दिया। जिला प्रशिक्षण समन्वयक कुलदीप सिंह ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में निहित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मॉडल तैयार किया गया है ताकि अध्यापक विद्यार्थियों को रोचक तरीके से विषय पढ़ा सकें। इस अवसर पर संस्थान के प्रवक्ता कुलदीप शर्मा, संतोष चंदेल, सोमदत कालिया, डॉक्टर पुष्पराज, नरवीर चंदेल, राकेश संधू, प्रेमलाल वर्मा, रमेश कुमार, राकेश ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, महेंद्र गर्ग और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed