{"_id":"66cf163f856be6f6ce06397c","slug":"training-given-to-teachers-on-iron-folic-acid-topic-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-122298-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अध्यापकों को दिया आयरन फोलिक एसिड विषय पर प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अध्यापकों को दिया आयरन फोलिक एसिड विषय पर प्रशिक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य खंड झंडूता में स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड विषय पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता के प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन एनीमिया रोग को खत्म करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। डॉ. अखिलेश ने बताया कि इसके साथ ही वर्ष में दो बार कृमि नियंत्रण कार्यक्रम भी शुरू किया गया है जिसमें बच्चों को वर्ष में दो बार एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाती है ताकि बच्चों को एनीमिया से मुक्त किया जा सके।
इस शिविर में उच्च और माध्यमिक विद्यालयों के नोडल प्रभारी अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। यह अध्यापक स्वास्थ्य खंड झंडूता के तहत सभी किशोर किशोरियों को साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड की गोलियां खिलाने का महत्वपूर्ण काम करते हैं। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने कहा कि एनीमिया की रोकथाम के लिए यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। इस प्रशिक्षण में 20 स्कूलों के अध्यापकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।