फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Trainers were given training to make special players proficient.

Bilaspur News: विशेष खिलाड़ियों को दक्ष करने को प्रशिक्षकों को दी ट्रेनिंग

Sat, 21 Feb 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 21 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Trainers were given training to make special players proficient.
बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय यूनिफाइड प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित मुख्यातिथि व अन्य। स्
बिलासपुर में राज्य स्तरीय यूनिफाइड प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन
विज्ञापन

कार्यशाला में प्रदेश के 10 जिलों से 45 प्रशिक्षकों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश एवं स्पेशल ओलंपिक्स हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यूनिफाइड प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (छात्र) पाठशाला बिलासपुर में हुआ। यह कार्यशाला 19 से 21 फरवरी 2026 तक हुई।
इस कार्यशाला में प्रदेश के 10 जिलों से लगभग 45 प्रशिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्रों में विशेष बच्चों के लिए खेल गतिविधियों, शारीरिक दक्षता विकास और यूनिफाइड स्पोर्ट्स की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि शिक्षक अपने जिलों में खिलाड़ियों को बेहतर मार्गदर्शन दे सकें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष खिलाड़ियों की खेल दक्षता को विकसित करना एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत सभी प्रशिक्षक अपने-अपने जिलों में विशेष खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

समापन समारोह के अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में डाइट प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विशेष खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रशिक्षकों से अपेक्षा व्यक्त की कि वह अपने-अपने जिलों में विशेष खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करें। स्पेशल ओलंपिक्स हिमाचल प्रदेश से डॉ. शमशेर सिंह (सहायक प्रोफेसर, शारीरिक शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय), राष्ट्रीय प्रशिक्षक राज कुमार पाल, राष्ट्रीय प्रशिक्षक अनुज कुमार शर्मा और कार्यक्रम प्रबंधक अजय कुमार शर्मा ने प्रशिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्यामलाल, संजय कुलदीप शर्मा, खंड स्त्रोत समन्वयक, कार्यालय का समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed