फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tragic accident at wedding ceremony, man dies after falling into river

Bilaspur News: शादी समारोह में दर्दनाक हादसा, चर में गिरने से व्यक्ति की मौत

Wed, 05 Nov 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 05 Nov 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Tragic accident at wedding ceremony, man dies after falling into river
पीजीआई ले जाते समय कुराली के पास तोड़ा दम
विज्ञापन

हादसे के समय हुई थी बिजली थी गुल, चल रहा था तूफान

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। पुलिस थाना झंडूता के तहत ग्राम पंचायत बलघाड़ में शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति की चर में गिरकर जल जाने से मौत हो गई। समारोह से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें उपचार के लिए ले जाते समय व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बलघाड़ पंचायत के खुरजाल गांव निवासी संजीव कुमार पुत्र ब्रिज लाल मंगलवार रात शादी समारोह में धाम के आयोजन में गया हुआ था। रात करीब नौ बजे तेज तूफान चलने से बिजली गुल हो गई। इसी दौरान संजीव कुमार जब अपने घर लौट रहा था तो रास्ते में खाना बनाने वाली चर में पैर फिसलने से गिर गया। घटना के समय अधिकतर लोग शादी से लौट चुके थे। कुछ देर बाद जब किसी ने उसकी आवाज सुनी तो लोग मौके पर पहुंचे और उसे झुलसा हुआ पाया। संजीव को तुरंत झंडूता अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर एम्स से पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया, लेकिन कुराली के पास उसने दम तोड़ दिया। मृतक का अधिकांश शरीर जल चुका था। परिजनों ने किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है। संजीव कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed