फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Traffic system in Ghumarwin crippled due to shortage of police personnel; traffic jams occurring during school hours.

Bilaspur News: पुलिस कर्मियों की कमी से घुमारवीं की यातायात व्यवस्था चरमराई, स्कूल समय में लग रहा जाम

Mon, 24 Aug 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Traffic system in Ghumarwin crippled due to shortage of police personnel; traffic jams occurring during school hours.
घुमारवीं शहर में लगा जाम। संवाद
एनएच-103 पर वाहनों की लंबी कतारें, धार्मिक आयोजनों में स्टाफ की ड्यूटी लगने से भी प्रभावित हो रही व्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में पुलिस कर्मचारियों की कमी के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्कूल खुलने और छुट्टी के समय एनएच-103 पर वाहनों का दबाव बढ़ने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से स्कूली बच्चों, अभिभावकों, वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह स्कूल खुलने और दोपहर छुट्टी के समय बच्चों को छोड़ने और लेने के लिए बड़ी संख्या में निजी वाहन सड़कों पर पहुंचते हैं। एनएच-103 से शहर के कई स्कूलों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग होने के कारण इन समयों में यातायात का दबाव अचानक बढ़ जाता है। सीमित यातायात कर्मचारियों के लिए एक साथ कई स्थानों पर व्यवस्था संभालना चुनौती बना हुआ है। पुलिस विभाग पहले ही कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। वहीं, क्षेत्र के शक्तिपीठों में मेलों और धार्मिक आयोजनों के दौरान गृह रक्षकों समेत अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने से घुमारवीं की यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ता है। सामान्य दिनों में यातायात व्यवस्था में सहयोग देने वाला अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध नहीं होने के कारण सीमित कर्मचारियों पर ही जिम्मेदारी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के विस्तार के साथ वाहनों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, लेकिन यातायात कर्मचारियों की संख्या उसी अनुपात में नहीं बढ़ी है। लोगों ने स्कूल समय में अतिरिक्त यातायात कर्मियों की तैनाती और अव्यवस्थित पार्किंग पर सख्ती की मांग की है।
बेतरतीब पार्किंग भी बढ़ा रही परेशानी
शहर में सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन भी जाम की समस्या को बढ़ा रहे हैं। कई स्थानों पर टैक्सियां डबल लाइन में खड़ी रहती हैं, जिससे सड़क का काफी हिस्सा घिर जाता है। वाहनों की संख्या बढ़ते ही यातायात की रफ्तार थम जाती है। यातायात कर्मियों को वाहन हटवाने और जाम खुलवाने के लिए लगातार मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार शहर के प्रमुख मार्गों पर एक या दो यातायात कर्मचारियों के सहारे ही व्यवस्था संभालनी पड़ती है। किसी एक स्थान पर जाम लगने पर कर्मचारियों को वहां भेजना पड़ता है। इससे अन्य स्थानों पर यातायात नियंत्रण प्रभावित होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


जल्द तैयार होगा ट्रैफिक प्लान : डीएसपी
डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि जल्द ही ट्रैफिक प्लान तैयार कर शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। यातायात में बाधा डालने वाले बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रबंधन से भी बातचीत की जाएगी और उन्हें यातायात व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि स्कूल समय में यातायात को व्यवस्थित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed