फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   traffic plan successful in ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में दिवाली पर यातायात व्यवस्था रही पूरी तरह सुचारु

Tue, 21 Oct 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
traffic plan successful in ghumarwin
पुलिस की सतर्कता, समय पर तैयारी से शहर को जाम से मिली राहत
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर डिवाइडर लगाकर सड़कों को दो लेन में किया है विभाजित

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। दिवाली पर घुमारवीं शहर में इस बार यातायात व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित और सुचारु रही। पुलिस के पूर्व नियोजित ट्रैफिक प्लान और कर्मचारियों की सतर्कता के कारण शहर में जाम जैसी स्थिति नहीं बनी। पिछले तीन वर्ष से दिवाली और अन्य प्रमुख त्योहारों के दौरान घुमारवीं में यातायात जाम की समस्या आम नागरिकों, वाहन चालकों और व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बनती रही है, लेकिन इस बार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
पुलिस प्रशासन ने मुख्य मार्गों पर डिवाइडर लगाकर सड़कों को दो लेन में विभाजित किया। इसके चलते वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से एक दिशा में होती रही। ओवरटेकिंग पर नियंत्रण और समय पर की गई कार्रवाई से जाम की संभावना समाप्त हो गई। इसके साथ ही शहर की मुख्य सड़कों पर पुलिस कर्मचारियों ने लगातार निगरानी रखी और ट्रैफिक को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया। घुमारवीं शहर में यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिस प्रशासन, यातायात इंचार्ज और अन्य कर्मचारियों की संयुक्त मेहनत के कारण यह सफलता मिली। शहर की सड़कों पर वाहन सामान्य गति से चलते रहे और लोग दिवाली का पर्व शांति और आनंद के साथ मना सके। लोगों, व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में भी हर त्योहार पर इसी तरह की तैयारी की जाए तो शहर में कभी भी जाम की स्थिति नहीं बनेगी।
विज्ञापन

डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि दिवाली के मौके पर तैयार किया गया ट्रैफिक प्लान सभी कर्मचारियों के सहयोग से धरातल पर सफलतापूर्वक लागू हुआ। यही वजह है कि शहर में यातायात सुचारु बना रहा। इसमें स्थानीय लोगों का सहयोग भी रहा। पुलिस जवानों ने शहर में वाहन चालकों और आम नागरिकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया और आवश्यकता पड़ने पर मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इसके अलावा पुलिस ने मुख्य चौक और बाजार क्षेत्रों में वाहन पार्किंग की व्यवस्था को नियंत्रित कर जाम की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया। लोगों ने कहा कि इस बार की ट्रैफिक व्यवस्था ने न केवल उनके समय की बचत की बल्कि दिवाली के पर्व को और भी सुखद और सुरक्षित बनाया। उन्होंने पुलिस प्रशासन और कर्मचारियों को उनकी मेहनत और समय पर की गई तैयारी के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed