फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Traffic is increasing in Dangar, but there is no arrangement for parking.

Bilaspur News: डंगार में बढ़ता जा रहा यातायात, लेकिन पार्किंग का इंतजाम नहीं

Sun, 01 Dec 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 01 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Traffic is increasing in Dangar, but there is no arrangement for parking.
भराड़ी बाजार।  संवाद
पार्किंग का संकट
विज्ञापन


बेतरतीब वाहनों से रोजाना लगता है जाम, हादसों का भी खतरा

पिछले तीन साल डंगार और आसपास के क्षेत्रों में हुआ 250 वाहनों का पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत डंगार कस्बे में यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है। वाहनों की संख्या ज्यादा है, लेकिन पार्किंग का कोई इंतजाम नही हैं। ऐसे में समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।
डंगार चौक में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण मजबूरी में लोगों को अपने वाहन सड़क किनारे ही खड़े करने पड़ते हैं। ऐसे में वाहनों के बेतरतीव होने से जाम लग जाता है। वहीं, हादसों का खतरा भी बना रहता है। शिमला-धर्मशाला हाईवे पर स्थित डंगार कस्बे में रोजाना तीन दर्जन से अधिक टैक्सियां खड़ी होती हैं। इसके अलावा आसपास के लोग भी वाहनों से डंगार पहुंचते हैं। पार्किंग की कोई जगह न होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े रहते हैं। डंगार कस्बे में बैंक, सरकारी स्कूल, सहकारी सभा, विद्युत विभाग का कार्यालय सहित सैंकड़ों दुकानें मौजूद हैं। व्यापारिक दृष्टि से भी यहां पर काफी चहल पहल रहती है। डंगार कस्बे से एक संपर्क सड़क बरोटा-लदरौर के लिए भी जाती है। इस कारण वाहनों का दबाव इस चौक पर ज्यादा रहता है। आसपास के गांव के लोग शिमला, हमीरपुर, घुमारवीं, बिलासपुर, चंडीगढ़ सहित जगहों पर जाने के लिए यहीं से बस सेवा लेते हैं। ऐसे में इस चौक की अहमियत अधिक बढ़ जाती है। पार्किंग न होने के कारण आम जनता को मुश्किलों का समाना करना पड़ रहा है। राहगीरों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर वाहन खड़े होने के चलते राहगीर हादसों की चपेट में आ सकते हैं। पिछले तीन साल के दौरान वाहन पंजीकरण कार्यालय में डंगार और आसपास के क्षेत्रों के करीब 250 वाहन पंजीकृत हुए हैं। वाहन पंजीकरण की लाखों रुपये की फीस सरकार के पास जमा हुई है, लेकिन पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधा से क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन




कोट

डंगार कस्बे में पार्किंग के लिए जगह चयनित की जाएगी। आम जनता को सुविधा देने के लिए जल्द ही डंगार में पहुंचकर पार्किंग व्यवस्था के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गौरव चौधरी, एसडीएम घुमारवीं

भराड़ी बाजार।  संवाद

भराड़ी बाजार।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed