{"_id":"69567dd6726373b5ea0d33e4","slug":"told-women-the-importance-of-self-strength-self-confidence-and-social-participation-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-151320-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: महिलाओं को आत्मबल, आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता के महत्व को बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: महिलाओं को आत्मबल, आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता के महत्व को बताया
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर भराड़ी में आयोजित महिला सप्त शक्ति संगम में उपस्थित मुख्यातिथि व अन्य। स्र
अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने, समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित
सरस्वती विद्या मंदिर भराड़ी में महिला सप्त शक्ति संगम का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से सरस्वती विद्या मंदिर भराड़ी में महिला सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का हुआ।
इस अवसर पर जिला सहकारी संघ बिलासपुर की डेलिगेट, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की प्रतिनिधि एवं सहलक्ष्मी सहकारी सभा बिलासपुर की निदेशक रक्षा कपिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने महिलाओं को आत्मबल, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने प्रेरणादायी महिलाओं के उदाहरणों के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुख्य वक्ता एनआरएलएम ब्लॉक अध्यक्ष गायत्री शर्मा के साथ वक्ता किरण कुमारी ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने महिलाओं को स्वस्थ व सबल समाज की रीढ़ की हड्डी करार दिया। विद्यालय प्रबंधन ने मुख्यातिथि एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और उन्होंने इस तरह के आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की बात कही। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय कलाकार सेवानिवृत सीएचटी फूलां कुमारी, प्रांत अधिकारी सुनीला, पंचायत प्रधान वीना ठाकुर आदि महिलाएं उपस्थित रही।