{"_id":"67a8ace489555a0f4d04538b","slug":"told-students-the-importance-of-discipline-along-with-studies-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-131766-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को बताया पढ़ाई के साथ अनुशासन का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को बताया पढ़ाई के साथ अनुशासन का महत्व
Sun, 09 Feb 2025 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के निहाण स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सम्मानित बच्चे व अन्य । स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बालक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। बालक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल निहाण का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में अधिवक्ता कुलभूषण खजूरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
समारोह में बच्चों ने पहाड़ी नाटी, समूह गान, सरस्वती वंदना, बिलासपुरी नृत्य, पंजाबी भंगड़ा सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि ने पढ़ाई, खेलकूद और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यातिथि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चेयरमैन मनोहर लाल शर्मा ने मुख्यातिथि, अन्य अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य नंद किशोर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन का महत्व बताया। उन्होंने बच्चों को नशे की लत से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों के ऊपर विशेष ध्यान रखें, ताकि बच्चा नशे की लत से बच सके। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नरेश होड़, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सत्यपाल, सुषम सिंह चंदेल, ग्राम पंचायत प्रधान कुसुम लता, उप प्रधान अक्षय कुमार, चमन लाल, नंद लाल, दिलवर, रंगी राम, रितेश शर्मा, किरन कुमारी, नीलम, रमा सहित आदि उपस्थित रहे।