फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   toilet not made in barnthi veternary hospital.

62 साल बाद भी बरठीं पशु चिकित्सालय में नहीं बना शौचालय

Fri, 09 Dec 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)। Updated Fri, 09 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
toilet not made in barnthi veternary hospital.
Toilet

हिमाचल सरकार जहां प्रदेश को खुला शौच मुक्त के सम्मान से प्रदेश की पंचायतों को सम्मानित कर रही है, वहीं ग्राम पंचायत बरठीं के पशु चिकित्सालय में आजादी के 62 वर्षों बाद भी शौचालय का निर्माण नहीं किया गया है। इससे क्षेत्र के खुले में शौच मुक्त होने के दावे खोखले साबित हो रहे है। हालत यह है कि पशु चिकित्सालय में शौचालय न होने के कारण न तो कोई चिकित्सक यहां रहता है और न ही अन्य कर्मचारी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 1954 में बने इस पशु चिकित्सालय में शौचालय न होने के कारण पशु चिकित्सक को किराया का मकान लेकर रहना पड़ रहा है। वहीं फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रहने के लिए बने कमरों में शौचालय न होने से वह खंडहर बन चुके हैं।
विज्ञापन


चिकित्सा केंद्र में पशुओं को लेकर आने वाले लोगों को भी शौचालय न होने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और दो भवन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए चिकित्सालय परिसर में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर वहां किसी भी कर्मचारी के न रहने से वह जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। चिकित्सा केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. विपिन रांगडा ने बताया कि न तो शौचालय भवनों में बने हैं और न ही चिकित्सा केंद्र में हैं।

इस कारण उनके साथ-साथ पशुओं को लेकर आ रहे उनके लोगों और खासकर महिलाओं और अन्य कर्मचारियों को भी भारी असुविधा उठानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को शौचालय निर्माण के लिए करीब डेढ़ वर्ष पहले एक एस्टीमेट भेजा गया था, लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाई अमल में नहीं लाई गई है।


कार्यकारी पशु उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र कपिल ने बताया कि बरठीं की समस्या उनके ध्यान में है। एक एस्टीमेट उन्हें मिला है। इसको शिमला भेज दिया गया है, जैसे ही उसकी स्वीकृति मिलेगी बरठीं चिकित्सालय में शौचालयों का निर्माण कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed