{"_id":"65eafd25e38e980053074097","slug":"today-women-are-walking-shoulder-to-shoulder-with-men-vijay-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-114254-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं : विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं : विजय
Fri, 08 Mar 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जबली में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियंका ने हासिल किया पहला स्थान
जबली में महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिलासपुर के जबली गांव में स्वास्थ्य विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रियंका ने पहला, प्रेरणा ने दूसरा और प्रियंका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य शिक्षक विजय शर्मा ने कहा कि इस दिन हम देश-दुनिया की उन महिलाओं को याद करते हैं, जिन्होंने वैश्विक पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने बताया कि भारत में महिलाओं को शिक्षा, वोट देने का अधिकार प्राप्त है। धीरे-धीरे परिस्थितियां बदल रही हैं। भारत में आज महिला सेना, एयरफोर्स, पुलिस, आईटी, इंजीनियरिंग और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। माता-पिता अब बेटे-बेटियों में कोई फर्क नहीं समझते हैं, लेकिन यह सोच समाज के कुछ ही वर्ग तक सीमित है। सही मायने में महिला दिवस तब ही सार्थक होगा जब विश्व भर में महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से संपूर्ण आजादी मिलेगी, जहां उन्हें कोई प्रताड़ित नहीं करेगा, जहां उन्हें दहेज के लालच में जिंदा नहीं जलाया जाएगा, कन्या भ्रूण हत्या नहीं की जाएगी। उन्होंने महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अधिकार, संपत्ति पर अधिकार, हिंदू उत्तराधिकारी अधिनियम और गरिमा और शालीनता के लिए अधिकार पर जानकारी दी। इस दौरान हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कुनाला से प्रियंका ने टीबी मुक्त अभियान और गैर संचारी रोगों पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता सोनिया मराठा, जय देवी, विमला और सीता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।