फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   tiraga yatra of ap in cameri

केमरी में आप ने निकाली तिरंगा यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
tiraga yatra of ap in cameri
केमरी। केमरी में रविवार को आम आदमी पार्टी ने निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी फैसल लाला और जिलाध्यक्ष अंसार अहमद की अगुवाई में महंगाई - बेरोजगारी, अग्निपथ योजना और बिजली विभाग के खिलाफ पैदल तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला प्रभारी ने कहा कि बीजेपी आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गई है, इसलिए बीजेपी न सिर्फ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर फर्जी छापामार कार्रवाई करा रही है बल्कि पार्टी के चालीस विधायकों को खरीद कर सरकार गिराने की कोशिश में है। लेकिन आम आदमी पार्टी से जुड़े लोग ईमानदार हैं। जिलायक्ष ने कहा कि 2024 का चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल होगा। देश अब बदलाव चाहता है।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वार विधानसभा प्रभारी आसिफ मियां, महिला मंडल अध्यक्ष समीना बी, महिला जिलाध्यक्ष डॉ. नाज, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंसब नजील, बीडीसी सदस्य सद्दाम पाशा, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष डॉ. इक़बाल हसन, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष शाकिर हुसैन, सुरेंद्र सिंह, महेश सैनी, रय्यान खां, असरार खां, भूरा खां, नईम, नासिर हुसैन, तारिक खां, महेश सैनी, आदित्य शर्मा, शैजी खान, आलमगीर, आयुष जौहरी, मोहम्मद जरीफ, अलमास खां, मोहम्मद सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed