फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tips given to children to remain stress free

Bilaspur News: बच्चों को तनाव मुक्त रहने के दिए टिप्स

Fri, 24 Jan 2025 07:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Tips given to children to remain stress free
-रघुनाथपुरा स्कूल में योग पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में यूथ एंड इको क्लब ने योगा और मेडिटेशन पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार कैंथ ने की।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में वैलनेस क्लिनिक भगेड़ से योग प्रशिक्षक वैशाली ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को योगासन, ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने बच्चों को तनाव मुक्त रहने के विभिन्न उपाय सिखाए। उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास तनाव को कम करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। उन्होंने बच्चों को परीक्षा के दिनों में एकाग्रता बनाए रखने के लिए योग की अहमियत को समझाया। उन्होंने आधुनिक जीवनशैली के लिए बच्चों को स्वस्थ खानपान के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को जंक फूड से बचने और पौष्टिक भोजन अपनाने की सलाह दी। ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर हो सके। प्रधानाचार्य अशोक कुमार कैंथ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजनकर्ताओं और विशेष अतिथि का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed