{"_id":"67d6dd77473dc169e802656a","slug":"tips-for-teachers-to-teach-children-effectively-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-133739-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अध्यापकों को बच्चों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अध्यापकों को बच्चों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने के दिए टिप्स
विज्ञापन
बिलासपुर के बरठीं में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक । स्रोत : स्कूल प्रबंधन
बरठीं में शिक्षकों की पांच दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता के तहत बरठीं में प्राथमिक और माध्यमिक पाठशालाओं के शिक्षकों के लिए बच्चों को अच्छे ढंग से पढ़ाने के विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
इसमें 50 शिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यशाला की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी झंडूता प्रेमलाल शर्मा ने की। उन्होंने अध्यापकों को बच्चों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि बच्चों को समझने के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानने की कोशिश करें। उन्होंने अध्यापकों को बताया कि सीखने को मजेदार बनाएं और धैर्य रखें। बच्चों को किसी विषय को समझाने के लिए विभिन्न शिक्षण विधियों का प्रयोग करें। शिक्षक प्रत्येक बच्चे की सीखने की ताकत और कमजोरी को समझें। शिक्षक को बच्चों के साथ आत्मीयता का संबंध बनाना चाहिए, ताकि बच्चों की रुचि का पता लग सकें।
उन्होंने बताया कि पठन-पाठन की अन्य गतिविधियों में खेल को भी शामिल करें। पाठ्यक्रम को वास्तविक दुनिया से जोड़ें और बच्चों को रचनात्मक और स्वतंत्र रूप से सोचने के लिए प्रोत्साहित करें। कार्यशाला में स्रोत व्यक्ति मनोज कुमार और महेंद्र सिंह ने भी विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को विद्यार्थियों को अच्छी तरह से पढ़ाने में आने वाली समस्याओं का निराकरण कर समस्याओं को सुलझाना है। इस अवसर पर डाइट जुखाला से कुलदीप कुमार, खंड स्रोत कार्यालय झंडूता से सुनील कुमार और चंदेश्वेर उपस्थित रहे।