{"_id":"690b3809e314539fb40806b4","slug":"three-youths-from-punjab-arrested-with-4488-grams-of-hashish-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-147814-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 448.8 ग्राम चरस के साथ पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 448.8 ग्राम चरस के साथ पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार
Wed, 05 Nov 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान घुमारवीं पुलिस को मिली सफलता
कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने 448.8 ग्राम चरस के साथ पंजाब के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने तीनों को तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने फोरलेन पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी पंजाब नंबर की एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में तीन युवक सवार थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ करने पर युवक घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने उनकी तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान युवकों के कब्जे से 448.8 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों की पहचान अशविंद्र सिंह (30) निवासी राम नगर हैबोवाल जिला लुधियाना, गुरशरण जोत (27) निवासी गांव व डाकघर राकबा तहसील जगरांव जिला लुधियाना और गुरजोत सिंह (20) निवासी गांव व डाकघर दाखां तहसील जगरांव जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है कि वे कहां से इसे लाए थे और कहां ले जा रहे थे। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।