फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   THREE YEARS JAIL TO FOUR ACCUSED IN WINE SMUGGLING CASE IN JANDUTA BILASPUR

शराब की तस्करी करने के चार दोषियों को तीन वर्ष का कारावास

Mon, 27 Jun 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
THREE YEARS JAIL TO FOUR  ACCUSED IN WINE SMUGGLING CASE IN JANDUTA BILASPUR
झंडूता(बिलासपुर)। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी झंडूता जितेंद्र कुमार की अदालत ने शराब की तस्करी के मामले में चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों को 90-90 हजार रुपये का जुर्माना भी भुगतना होगा। अदालत ने यह सजा पंजाब एक्साइज एक्ट की धारा 61 के तहत सुनाई है।
विज्ञापन

इसी मामले में दोषी करार दिए गए चारों लोगों को भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी के तहत एक-एक वर्ष के साधारण कारावास और दस-दस हजार रुपये के जुर्माने की सजा भी सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर आरोपियों को तीन माह की अतिरिक्त साधारण सजा भुगतनी पड़ेगी। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी
विज्ञापन

सहायक जिला न्यायवादी झंडूता संजय चौहान ने बताया कि 14 जनवरी 2012 को बल्हसीना के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान तलाई से बरठीं की ओर शराब की खेप लेकर जा रहे दो वाहन पुलिस नाका को देखकर पीछे मुड़ गए। पुलिस को शक हुआ और वाहनों का पीछा किया गया। ट्रक चालक ने अपने वाहन को भटोलीयां संपर्क सड़क पर खड़ा कर दिया। पुलिस ने जब चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुरेंद्र सिंह निवासी होशियारपुर पंजाब का रहने वाला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे वाहन चालक ने घंडीर संपर्क सड़क पर टेंपो को खड़ा कर दिया। पुलिस ने वाहन में बैठे व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम राकेश कुमार गांव घंडीर जिला बिलासपुर बताया। पुलिस ने दोनों वाहनों की जांच की तो देसी और अंग्रेजी शराब की 965 पेटियां बरामद हुईं। चालक मौके पर बरामद शराब को लेकर कोई भी वैद्य कागज नहीं दिखा पाए। आरोपी चालकों से मिली जानकारी पर इस माले में रविंद्र कुमार निवासी होशियारपुर पंजाब और शीशम कुमार जिला ऊना को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed