फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Three students of Dangar School will participate in the state level sports competition.

Bilaspur News: डंगार स्कूल के तीन छात्र राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लेंगे भाग

Mon, 13 Oct 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three students of Dangar School will participate in the state level sports competition.
डंगार स्कूल में खिलाडिय़ों को जिला स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर सम्मानित करते
पाठशाला पहुंचने पर खिलाड़ियों का किया स्वागत
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य सहित अन्य ने खिलाड़ियों ने स्वागत किया।


स्कूल के छात्र चंदन दीप ने बॉक्सिंग में जिला स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अब उनका चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह चंबा में 30 अक्तूबर से होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पाठशाला के तीन छात्र चंदन दीप, वेदांत और आयुष शर्मा राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 26 से 28 अक्तूबर तक मंडी में होगी। इसके अलावा नमन महाजन ने कुश्ती में जिला स्तर पर रजत पदक जीतकर पाठशाला का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने इस सफलता पर विद्यार्थियों सहित डीपीई संजय शर्मा को बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed