फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Three persons caught stealing oil from truck

Bilaspur News: ट्रक से तेल चोरी करते तीन व्यक्ति पकड़े

Sat, 13 Apr 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Three persons caught stealing oil from truck
- चालक ने सूचना देकर किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। सदर थाना क्षेत्र के राजपुरा में ट्रक से तेल चोरी करते तीन लोगों को एक ट्रक चालक ने पकड़ लिया। बाद में आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस को दिए बयान में जसपाल निवासी गांव राजपुरा डाकघर नोआ बिलासपुर एक ट्रक पर छह माह से बतौर चालक कार्यरत है। शुक्रवार को ट्रक दाडलाघाट ले जा रहा था। देर रात राजपुरा पहुंचा तो ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। वहां साथ में चचेरे भाई श्याम लाल का ट्रक भी खड़ा था। इसी दौरन तीन लोग ट्रक से तेल निकालने की कोशिश कर रहे थे। चोरी करने की कोशिश कर रहे तीनों मौके से भागने लगे। उसने उनका पीछा किया और उन व्यक्तियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान जीवन कुमार निवासी गांव बटोली डाकघर जुखाला, बंटी निवासी गांव सोलग जुरासी डाकघर डोबा और पंकज कुमार निवासी गांव शायर टोबा डाकघर टोबा बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed