{"_id":"612d13848ebc3e14f006bf38","slug":"three-people-fell-down-in-severage-chamber-bilaspur-news-sml3821427116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज चैंबर का ढक्कन चोरी, बच्ची समेत तीन लोग गिरकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज चैंबर का ढक्कन चोरी, बच्ची समेत तीन लोग गिरकर घायल
विज्ञापन
बिलासपुर में कोर्ट रोड के साथ लगते रास्ते में बने सिवरेज चैँबर का चोरी हुआ ढक्कन।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवरेज चैंबर का ढक्कन चोरी, बच्ची समेत तीन लोग गिरकर घायल
प्रशासन के पास शिकायत करने के बाद भी नहीं अब तक लग पाया ढक्कन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चार दिन पहले शहर की मेन मार्केट में सीवरेज चैंबर का ढक्कन चोरी हो गया। बच्ची समेत तीन लोग इसमें गिरकर घायल हो गए हैं। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है। लेकिन अभी तक ढक्कन नहीं लग पाया है।
स्थानीय लोगों किरण, प्रोमिला, विकास, सलोचना, अभिषेक, गुलजार, कामगार संघ के अध्यक्ष रोशन ने बताया कि शुक्रवार को सीवरेज चैंबर का ढक्कन चोरी हो गया। इस संबंध में आईपीएच विभाग और पुलिस को बताया गया। प्रशासन ने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। लेकिन चार दिन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। रवि कुमार ने बताया कि अंधेेरा होने के चलते बेटी युक्ती सीवरेज के चैंबर में गिर गई। बच्ची ने जोर-जोर से आवाजें लगाईं तब जाकर पड़ोसियों ने उसे बाहर निकाला। बच्ची की टांग में चोट आई है। इसके बाद दो अन्य लोग रात को ढक्कन न होने से सीवरेज चैंबर में गिर गए। उनको भी चोटें आई हैं। कहा कि लोगों को आनाजाना लगा रहता है। रात के समय कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
बाक्स
जल शक्ति विभाग बिलासपुर के अधिशासी अभियंता राकेश वैद्य ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। मामला ध्यान में आ गया है, जल्द ही सीवरेज चैंबर पर ढक्कन लगा दिया जाएगा।