फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   three men stuck in flood

द्रुग खड्ड के तेज बहाव में फंसे तीन लोग सुरक्षित निकाले

Thu, 29 Jul 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
three men stuck in flood
ठाना गांव में सामान लेकर द्रुग खड्ड को पार करता व्यक्ति। -संवाद - फोटो : BILASPUR
भराड़ी (बिलासपुर)। ठाना गांव के तीन लोग द्रुग खड्ड के पानी के तेज बहाव में बहने से बच गए। सड़क सुविधा न होने के कारण ठाना गांव के जयराम, किशोरी लाल और जगदीश रोजमर्रा का सामान लेकर बाजार से अपने घर जा रहे थे। घर तक पहुंचने के लिए गांव के लोगों को खड्ड पार करनी पड़ती है। बुधवार देर शाम को सामान लेकर खड्ड पार करते समय अचानक पानी का बहाव बढ़ गया और तीनों पानी के बीच में फंस गए। कोई अनहोनी होती इससे पहले नंद कुमार, मस्तराम, नानक चंद आदि ने इन तीनों को पकड़कर बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

राकेश कुमार और नानक चंद ने बताया कि सड़क सुविधा न होने के कारण गांव के लोगों को खड्ड पार करनी पड़ती है। बुधवार शाम को बारिश होने के कारण खड्ड के तेज बहाव से बड़ी अनहोनी हो सकती थी। लेकिन हादसा टल गया। बुधवार को हुई बारिश के कारण पानी का बहाव तेज हो गया और इस दौरान खड्ड पार कर रहे कुछ तीन ग्रामीण तेज बहाव में फंस गए। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सड़क सुविधा न होने के कारण यहां के लोग खतरे के साये में गांव से मुख्य सड़क तक पहुंच रहे हैं। विभागीय लेट लतीफी के कारण बरसात में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अधिशासी अभियंता दीपक कपिल ने कहा कि शुक्रवार को एसडीओ मौके पर जाएंगे। निशानदेही में सरकारी भूमि उपलब्ध होते ही ग्रामीणों की सुविधा के लिए सड़क निकाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed