फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   three injured in accident

दो सड़क हादसों में तीन मजदूरों समेत 5 लोग घायल

Sat, 03 Jul 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
three injured in accident
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत दधोल चौक पर कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार को टक्कर मार दी। गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं। वहीं शुक्रवार रात कार की खड़े ट्रक के साथ टक्कर हो गई। कार चालक और तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर करीब 2 बजे कार घुमारवीं से डंगार की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि चालक व कार सवार व्यक्ति शराब के नशे में थे। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। भराड़ी थाना कर्मी मौके पर पहुंचे। भराड़ी थाना प्रभारी संजीव ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कार चालक का चालान काटा गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में भराड़ी थाना के तहत नेशनल हाईवे-103 पर दधोल पर शुक्रवार रात करीब दस बजे कार की खड़े ट्रक के साथ टक्कर हो गई। कार चालक और तीन अन्य लोग घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घायलों को तुरंत घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इनका इलाज किया गया। ट्रक चालक ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। जानकारी के मुताबिक दधोल क्षेत्र में एक ट्रक खड़ा था। कार ट्रक से टकरा गई। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed