{"_id":"6793a57f46bb0c3d9b0a20f5","slug":"three-arrested-with-chitta-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-130886-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चिट्टा के साथ गिरफ्तार तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चिट्टा के साथ गिरफ्तार तीन गिरफ्तार
Fri, 24 Jan 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
-जिला पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस की विशेष टीम ने नाकाबंदी के दौरान तीन व्यक्तियों को 3.40 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने डियारा में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वहां पर एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में तीन व्यक्ति मौजूद थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की, जिस पर वह घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली और 3.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान नितिन कुमार उर्फ तांदी (39) निवासी डियारा सेक्टर 9, अंशुल पंवार (40) निवासी वार्ड नंबर-1 रौड़ा सेक्टर, और आकाश (28) निवासी वार्ड नंबर-3 रौड़ा सेक्टर सदर बिलासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह तीनों डियारा और रौड़ा क्षेत्र में मुख्य तस्कर हैं। उधर डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।