फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Three accused arrested with 7.08 grams of 'Chitta' in two cases.

Bilaspur News: दो मामलों में 7.08 ग्राम चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with 7.08 grams of 'Chitta' in two cases.
स्वारघाट और कोट कहलूर थाने की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में 7.08 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पहले मामले में पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 4.39 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने अमित ठाकुर और शशिकांत, दोनों निवासी जिला बिलासपुर, को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना स्वारघाट में मामला दर्ज किया है। दूसरे मामले में पुलिस थाना कोट कहलूर की टीम ने कार्रवाई करते हुए रवि कुमार निवासी बिलासपुर के कब्जे से 2.69 ग्राम चिट्टा बरामद किया। दोनों मामलों में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ की आपूर्ति कहां से हुई और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। दोनों मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 7.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मादक पदार्थ के स्रोत व नेटवर्क की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed