फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   This is a country of brave soldiers, of careless children, of mastans, children dancing on it.

Bilaspur News: ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का पर झूमे बच्चे

Sun, 24 Dec 2023 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
This is a country of brave soldiers, of careless children, of mastans, children dancing on it.
-होली हार्ट पब्लिक स्कूल घुमारवीं में आयोजित हुआ वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। होली हार्ट पब्लिक स्कूल घुमारवीं में रविवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष घुमारवीं रीता सहगल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह की शुरुआत में बच्चों ने सरस्वती वंदना से मुख्यातिथि का स्वागत किया। बच्चों ने योग की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इसके बाद राम आएंगे, मैं निकला गड्डी लेके, उड़े जब जब जुल्फें तेरी, जूबी डूबी, तीजे वीक तेरी याद आ गई, ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का के साथ-साथ महाभारत का थीम सांग पर प्रस्तुति दी। इसके अलावा भंगड़ा, गिद्दा, नाटी और पर्यावरण संरक्षण पर लघु नाटिका पेड़ बचाओ पेड़ बचाओ का बेहतरीन मंचन किया। इसके बाद मुख्यातिथि ने शैक्षणिक सत्र के दौरान शैक्षणिक खेलों और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक गुरु उसकी मां होती है इसलिए उसके पास ही बच्चों के संस्कार शुरू होते हैं। इस तरह से संस्कारों में बच्चों के परिवार की अहम भूमिका होती है। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन के बारे में बच्चों को बताया। साथ ही बाल दिवस के महत्व को भी समझाया। इस अवसर संस्कार सोसाइटी के संस्थापक महेंद्र धर्माणी, स्कू ल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमराज सांख्यान, मुख्याध्यापिका नीलम शर्मा, स्कूल संस्थापक सदस्य बाबूलाल धर्माणी, सुनील धीमान, रामलाल पाठक, और जेपी वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
इन बच्चों को किया सम्मानित

शैक्षणिक वर्ग में अनिकेत शर्मा, आकांक्षा शर्मा, सौम्या शर्मा, कृतिका शर्मा, स्पर्श वशिष्ठ, आस्था चंदेल, समीक्षा शर्मा, सक्षम मनकोटिया, आर्यन शर्मा, रितिका शर्मा, अक्षांश चंदेल, अंकित, रंजन निखिल, हर्षित, रुद्राक्ष शर्मा, दानिस, कनिष्क, अस्मिता शर्मा, यशिका शर्मा, सानिध्य डोगर, एनक्श धर्माणी, विहान, विपुल चंदेल, आरव उप्पल, सरगम, हर्षिता, प्रियल डोगरा, आर्यश महाजन, अमार्या ठाकुर, देवेश शर्मा, स्वर्णिम, अंशिका, देवांश, शिवम, कनिका, विदुषी शर्मा, अमारया और नंदिनी शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल और अन्य गतिविधियों के लिए स्पर्श वशिष्ठ, कृतिका शर्मा, आकांक्षा चंदेल, रितिका शर्मा, आर्यन शर्मा, अस्मिता शर्मा, पुष्कर धीमान, आराध्या धीमान, सक्षम मनकोटिया, कृतिका शर्मा, खुशी और आस्था चंदेल, समीक्षा शर्मा और शगुन धीमान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed