फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Thieves made away with jewellery worth lakhs in Panoh Panchayat.

Bilaspur News: पनोह पंचायत में लाखों के गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ

Wed, 03 Jun 2026 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Thieves made away with jewellery worth lakhs in Panoh Panchayat.
पनोह गांव में घर में हुई चोरी में बिखरा सामान। स्रोत: जागरूक पाठक
लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत पनोह में चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि आए दिन किसी न किसी स्थान पर चोरी की वारदात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस मामलों की जांच कर रही है, लेकिन अब तक चोरों तक पहुंच न होने के कारण लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।


ताजा मामला पंचायत के पनोह गांव का है, जहां चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार मनोज कुमारी पत्नी प्रवीण कुमार पिछले दो दिन से अपने मायके मंडी गई हुई थीं। बुधवार को जब वह वापस घर पहुंचीं तो मकान के ताले टूटे हुए मिले। घर के भीतर प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों से आभूषण व अन्य कीमती वस्तुएं गायब थीं। परिजनों के अनुसार घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। उनका बेटा और बहू भी बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचित किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। पंचायत चुनाव के दिन गांव सन्नौर में भी चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा पनोह गांव के बीच स्थित मंदिर से नकदी चोरी होने की घटना भी सामने आ चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पहले पनोह स्थित गुगा मंदिर में भी चोरी की घटना हुई थी। लगातार मंदिरों और घरों को निशाना बनाए जाने से लोगों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को ठोस कदम उठाने चाहिए। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी। पनोह पंचायत में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है, ताकि लोगों में व्याप्त भय का माहौल समाप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed