फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Thieves broke into the post office by breaking the wall, returned empty handed as they did not find any cash

Bilaspur News: दीवार तोड़ कर डाकघर में घुसे चोर, नकदी नहीं मिलने से खाली हाथ लौटे

Sun, 11 May 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 11 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the post office by breaking the wall, returned empty handed as they did not find any cash
दधोल में डाकघर में हुए चोरी के प्रयाय मामले में जांच करती पुलिस। संवाद
दधोल में सहकारी सभा के हॉल में रखी अलमारियों में भी की सेंधमारी
विज्ञापन

शनिवार रात को हुई घटना, भराड़ी पुलिस कर रही मामले की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत दधोल में चोर रात को दीवार तोड़कर डाकघर में घुसे, लेकिन अंदर नकदी नहीं होने से उन्हें हाथ लौटना पडऩा पड़ा। चोरों ने इसके अलावा सहकारी सभा के हॉल में रखी अलमारियों में भी सेंधमारी की, लेकिन उन्हें वहां भी कुछ नहीं मिला। भराड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार दधोल डाकघर किराए के भवन में चल रहा है। डाकघर के साथ लगते कमरों मेंं राशन का डिपो भी है। डिपो विक्रेता रविवार सुबह जब डिपो पर पहुंचा तो उसने भवन का दरवाजे का ताला टूटा देखा। भीतर देखा तो दीवार भी टूटी हुई थी। सूचना डाकघर के कर्मियों को दी। कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर देखा कि चोर डाकघर की दीवार तोड़कर अंदर घुसे, लेकिन नकदी न होने के कारण वह खाली हाथ ही लौट गए। सब पोस्ट मास्टर संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को वह छुट्टी करके चले गए थे। डाकघर के दोनों शटरों में ताले लगाए गए थे। अज्ञात चोर साइड के लकड़ी के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर गैलरी में पहुंचे, जहां अंदर से ईंटों की दीवार तोड़कर डाकघर में घुसे। कार्यालय के भीतर दराजों, अलमारियों और अन्य सामान को खंगाला गया। गनीमत रही कि कार्यालय के भीतर नकदी नहीं थी, जिस कारण चोर खाली हाथ ही लौट गए। डाकघर कार्यालय के नीचे सहकारी सभा का बड़ा हाॅल है। हाॅल में रखी अलमारियों के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। अलमारियों के अंदर रखा गया सामान बिखेर दिया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अनूप ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed