{"_id":"6afc405d8cc05c07e903df5b","slug":"bilaspur-bilaspur-emerges-as-winner-in-the-senior-men-s-and-women-s-categories-of-atya-patya-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: आट्या-पाट्या के सीनियर पुरुष, महिला वर्ग में बिलासपुर बना विजेता, 350 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: आट्या-पाट्या के सीनियर पुरुष, महिला वर्ग में बिलासपुर बना विजेता, 350 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Tue, 17 Nov 2026 05:24 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:24 PM IST
सार
राज्य स्तरीय आट्या-पाट्या प्रतियोगिता के सीनियर पुरुष वर्ग में बिलासपुर विजेता बना। इस वर्ग में मंडी की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
आट्या-पाट्या प्रतियोगिता।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
शिव मंदिर विकास एवं खेल समिति लग दयो (कलोल) के प्रांगण में दो दिवसीय राज्य स्तरीय आट्या-पाट्या प्रतियोगिता संपन्न हुई। यह प्रतियोगिता आट्या-पाट्या एसोसिएशन बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश भर से लगभग 350 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में ओंकार सिंह कुटलैहड़िया और संसार चंद कुटलैहड़िया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। वे मंजूषा सहायता केंद्र परिवार से संबंधित हैं। मुख्यातिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। आयोजन को सफल बनाने के लिए उन्होंने आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आट्या-पाट्या एसोसिएशन बिलासपुर के महासचिव वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यातिथियों, राज्य अध्यक्ष, राज्य महासचिव अनिल सांखला, जिला महासचिव, रेफरी, कोच जिला अध्यक्ष विद्या सागर और सभी खिलाड़ियों का धन्यवाद किया। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों की सराहना की।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के परिणाम
राज्य स्तरीय आट्या-पाट्या प्रतियोगिता के सीनियर पुरुष वर्ग में बिलासपुर विजेता बना। इस वर्ग में मंडी की टीम उपविजेता रही। सीनियर महिला वर्ग में भी बिलासपुर ने पहला स्थान हासिल किया। मंडी की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में कांगड़ा विजेता रहा और मंडी उपविजेता बना।
विज्ञापन
जूनियर और सब-जूनियर वर्ग
जूनियर बालिका वर्ग में बिलासपुर की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। मंडी की टीम इस वर्ग में दूसरे स्थान पर रही। सब-जूनियर बालक वर्ग में मंडी विजेता बना और कांगड़ा उपविजेता रहा। सब-जूनियर बालिका वर्ग में भी मंडी विजेता रहा और कांगड़ा उपविजेता बना। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता ने पारंपरिक खेलों के प्रति युवाओं के उत्साह को प्रदर्शित किया।
