फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   thieft in house in bilaspur

घर से नकदी और आभूषण ले उड़े शातिर

Wed, 10 Feb 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
thieft in house in bilaspur
जामली (बिलासपुर)। स्वारघाट थाना के तहत री खास गांव में शातिर नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने उड़ा ले गए। दूसरे कमरे में सोए घर के मालिक को भनक तक नहीं लगी। चोरों ने तीन तोले सोने, पांच तोले चांदी और 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार री खास गांव के धर्मपाल पुत्र सीताराम ने पुलिस शिकायत में बताया कि मंगलवार को उसकी माता छोटे भाई के साथ झज्जर बहल गांव गई थी। रात को वह और उसकी पत्नी खाना खाकर कमरे में सो गए। साथ वाले कमरे में उसकी माता ने एक ट्रक में 50 हजार की नकदी और गहने रखे थे। कमरे के बाहर ताला लगा था। चोरों ने रात को ताला तोड़कर सब कुछ साफ कर दिया। बुधवार सुबह पत्नी अमरजीत कौर ने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। जब अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। शातिर नकदी और गहने चोरी करके ले गए थे। डीएसपी श्री नयनादेवी जी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि स्वारघाट थाना में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed