फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   thief

शिक्षक की सतर्कता से भागे चोरी करने आए युवक

Sun, 10 Jan 2021 12:14 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
thief
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत तड़ोन गांव में शुक्रवार रात चोरी के मकसद से आए कुछ युवक उस समय भाग खड़े हुए जब मकान मालिक की मुस्तैदी और गांव के लोग उनके पीछे दौड़ पड़े। इससे पहले युवक चोरी की वारदात को अंजाम दे पाते, मकान मालिक को आवाज सुनाई दी और उनकी नींद खुल गई। शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इससे युवकों ने वहां से भागने में ही अपनी भलाई समझी। जिस गाड़ी में युवक चोरी के इरादे से आए थे। उस गाड़ी का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर गाड़ी के मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

तड़ोन गांव के संजीव राव ने पुलिस को बताया कि वह अध्यापक हैं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे उन्हें कुछ आहट सुनाई दी। उठकर बाहर देखने लगे तो कुछ युवक दरवाजे के पास खड़े थे। उन्होंने आवाज दी कि कौन है तो युवक भागने लगे। शोर मचाया तो गांव के लोग भी आ गए। युवकों का पीछा किया। इतने में किसी ने बताया कि गांव के पास एक अनजान गाड़ी खड़ी है। जब तक गांव के लोग गाड़ी तक पहुंचते युवक गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। गांव के लोगों ने पहले ही गाड़ी का नंबर पढ़ लिया था। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जो नंबर बताया गया है उस गाड़ी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed