{"_id":"645a29bfdaec1adaf3056c66","slug":"they-go-to-the-fair-dont-go-the-kajal-of-your-eyes-the-audience-danced-on-the-four-days-of-living-bilaspur-news-c-19-1-147214-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वे चल मेले नु चलिये, तेरी अंखियों का जो काजल,जीने के हैं चार दिन पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वे चल मेले नु चलिये, तेरी अंखियों का जो काजल,जीने के हैं चार दिन पर झूमे दर्शक
विज्ञापन
- कुसुम जस्सी, मोहित गर्ग के नाम रही नलवाड़ मेला मोरसिंघी की प्रथम सांस्कृतिक संध्या
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। मोरसिंघी नलवाड़ मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या कुसुम जस्सी और पहाड़ी गायक मोहित गर्ग के नाम रही। रौनक होजु घाट, वे चल मेले नु चलिये, तेरी अंखियों का जो काजल, जीने के हैं चार दिन, सावन में लग गई आग,इनंका बढि़या जो तुड़का लाना और मुसेवाला का 295 वाला गाना गा कर पंडाल में उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। नलवाड़ मेला मोरसिंघी की पहली सांस्कृतिक संध्या में मुख्यअथिति के रूप में पूर्व विधायक बाबू राम गौतम ने शिरकत की। मेला कमेटी प्रधान राहुल चौहान और समस्त कमेटी ने मुख्य अथिति बाबू राम गौतम का स्वागत और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। राहुल चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया और मेले के इतिहास और विकास के बारे में जानकारी दी। उसके उपरांत मुख्य अतिथि बाबू राम गौतम ने मेला प्रधान और कमेटी को सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने मेले के बढ़ते स्वरूप को देखते हुए कहा कि सरकार से इस मेले को जिला स्तरीय करने की बात कही, ताकि नलवाड़ मेला जो करीब 100 साल से अधिक समय से चल रहा है उसको सही पहचान मिल सके। उन्होंने मेला कमेटी को 11 हजार रुपये की राशि मेला कमेटी को दी। कुसुम जस्सी ने पहाड़ी, पंजाबी और हिंदी गानों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। स्टार नाइट के सुपर स्टार पहाड़ी गायक मोहित गर्ग ने कुतू ते आया मेरा रुनझुनुआ,रंग रूप तेरा बड़ा प्यारा, मित्रा दा नां चलदा, गुड़ नाल इश्क मिट्ठा, अंखिया दे पटोले ,रूठे यार नू मनावा हाथ जोड़ के, इश्क दा गिद्दा पैंदा, चक्की पर थमा लगाई जाना, बोतल रह गई ठेके, मुंबई से आया मेरा दोस्त, मेरे हिकडुये गड़बड़ हुई बलों, शालू रे क्वाटरे गानों पर समस्त लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।