फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   There will be a meeting every month to coordinate between the government, organization and workers.

Bilaspur News: सरकार, संगठन और कार्यकर्ताओं में तालमेल बैठाने को हर माह होगी बैठक

Mon, 04 Nov 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 04 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
There will be a meeting every month to coordinate between the government, organization and workers.
बिलासपुर में आयोजित कांग्रेस की बैठक में लोगों की समस्याएं सुनते मंत्री राजेश धर्माणी। संवाद
- कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में लिया गया निर्णय, मंत्री राजेश धर्माणी ने दिए निर्देश
विज्ञापन

- सरकार की योजनाओं को लेकर कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरकार, संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बैठाने के लिए हर माह के पहले सोमवार को जिला कांग्रेस की बैठक होगी। बैठक में सरकार के प्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह निर्णय सोमवार को मुख्यालय स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में लिया गया।


बैठक की अध्यक्षता तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने की। बैठक में सरकार और संगठन के बीच तालमेल बैठाने का मुद्दा कार्यकर्ताओं की ओर से उठाया गया। इस बीच मंत्री राजेश धर्माणी ने पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा कर निर्णय लिया कि हर माह के पहले सोमवार को कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक होगी। वहीं, राजेश धर्माणी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वह सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार और उनका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए लोगों के बीच जाएं। इस मौके पर उन्होंने आम लोगो की समस्याओं को भी सुना। अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया। राजेश धर्माणी ने कहा प्रदेश सरकार हर समस्या का समाधान करना अपना उत्तरदायित्व मानती है। मंत्री राजेश धर्माणी ने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं के बारे में सभी अधिकारियों की निर्देश भी जारी किए कि सभी समस्याओं का निपटारा किया जाए। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, प्रदेश कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान, हिमुडा के नामांकित निदेशक जितेंद्र चंदेल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed