फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   There was a ruckus over opening of a liquor shop in Barar village, women created a ruckus

Bilaspur News: बरड़ गांव में शराब ठेका खोलने पर बवाल, महिलाओं ने किया हंगामा

Wed, 25 Jun 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 25 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
There was a ruckus over opening of a liquor shop in Barar village, women created a ruckus
झंडूता के बरड़ गांव में ठेके के विरोध में उतरी महिलाओं से बातचीत करते पुलिस अधिकारी। संवाद
तीन नंबर के लिए प्रस्तावित
विज्ञापन


गंभीर हालात देखते हुए पुलिस ने ठेके को अस्थायी तौर पर किया सील
दो घंटे तक चले विवाद के बाद पुलिस की मध्यस्थता से मामला हुआ शांत
ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, चेताया- ठेका नहीं हुआ बंद तो डीसी कार्यालय का करेंगे घेराव

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत सुन्हाण के गांव बरड़ में खोले गए शराब ठेके के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं और पुरुषों ने एकजुट होकर ठेके के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साई महिलाओं ने शटर जबरन बंद करवाया और ठेके के बाहर धरने पर बैठ गईं।
विरोध की सूचना मिलते ही तलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अस्थायी रूप से ठेके को सील कर दिया, जिसके करीब दो घंटे बाद मामला शांत हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार को चेतावनी दी कि यदि ठेका बंद नहीं किया गया तो वे जल्द ही डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार शाम को विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से चुपचाप ठेका खोल दिया गया। जैसे ही बुधवार सुबह दुकान खुली, तो ग्रामीणों को इसकी भनक लगी और उन्होंने तड़के ही विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने कहा कि जिस स्थान पर ठेका खोला गया है, वहीं से स्कूल जाने का रास्ता गुजरता है। इस रास्ते से रोजाना महिलाएं, छात्राएं और छोटे बच्चे आते-जाते हैं। ऐसे में ठेका खुलने से सामाजिक माहौल खराब होगा और बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में पहले से ही एक शराब ठेका चल रहा है। आबादी के बीच दूसरा ठेका खोलना सरासर गलत है। सरकार एक ओर नशे के खिलाफ अभियान चला रही है, दूसरी ओर आबकारी विभाग गांवों में शराब के अड्डे खोलने पर आमादा है।
विज्ञापन

श्याम सिंह, विचित्र सिंह, मंजू देवी, बीना देवी, प्रमिला देवी, सुखदेव सिंह, सत्या देवी, निशा देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने उपमंडल अधिकारी झंडूता को ज्ञापन सौंपा है और ठेके को तुरंत बंद करने की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि वे अपने बच्चों को नशे की गिरफ्त में नहीं जाने देंगी। यदि प्रशासन ने उनकी मांग नहीं मानी तो महिलाएं बच्चों और ग्रामीणों के साथ डीसी कार्यालय का घेराव करेंगी। एसडीएम झंडूता कुनिका एकर्स ने बताया कि ग्रामीणों का ज्ञापन मिला है। मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल ठेके को बंद करवा दिया गया है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

झंडूता के बरड़ गांव में ठेके के विरोध में उतरी महिलाओं से बातचीत करते पुलिस अधिकारी। संवाद

झंडूता के बरड़ गांव में ठेके के विरोध में उतरी महिलाओं से बातचीत करते पुलिस अधिकारी। संवाद

झंडूता के बरड़ गांव में ठेके के विरोध में उतरी महिलाओं से बातचीत करते पुलिस अधिकारी। संवाद

झंडूता के बरड़ गांव में ठेके के विरोध में उतरी महिलाओं से बातचीत करते पुलिस अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed