{"_id":"6921c17c882383c3860073a6","slug":"there-is-no-shortcut-to-success-in-life-dharmani-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-148901-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में सफलता का नहीं होता कोई शॉर्टकट : धर्माणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में सफलता का नहीं होता कोई शॉर्टकट : धर्माणी
Sat, 22 Nov 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
भगेड स्कूल में कलस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी छात्र- छात्राएं सम्मानि
भगेड़ स्कूल में क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
भगेड़, पनोह, अमरपुर, औहर, रोहिण, बल्लू-खरयाला के 1200 विद्यार्थी पहुंचे
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को चार जीवन-परिवर्तनकारी संकल्प अपनाने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ में आयोजित क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतरता, अनुशासन, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। कहा कि सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि छोटे-छोटे प्रयास, दृढ़ संकल्प और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता ही व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाती है।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता, बस अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें और लगातार प्रयास करते रहें। मंत्री ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में भगेड़ क्लस्टर के सात विद्यालयों में भगेड़, पनोह, अमरपुर, औहर, रोहिण, बल्लू-खरयाला और प्रारंभिक केंद्र भगेड़ के करीब 1200 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और हिमाचल राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा में पांचवें स्थान पर पहुंच चुका है। अब लक्ष्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता से जोड़ने का है, जिसके लिए शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को मिलकर प्रयास करना होगा। शिक्षकों से आग्रह किया कि वे पढ़ाई को केवल किताबों तक सीमित न रखें, बल्कि विषयों को विद्यार्थियों के वास्तविक जीवन से जोड़कर पढ़ाएं ताकि बच्चे ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग सीख सकें। मंत्री ने विद्यार्थियों को चार जीवन-परिवर्तनकारी संकल्प नशा न करने का संकल्प, स्वास्थ्य, दिनचर्या और समय प्रबंधन, स्वच्छता अपनाना और प्रकृति एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता अपनाने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि नशा विद्यार्थी का भविष्य नष्ट कर देता है। यदि किसी को आसपास नशे की गतिविधि दिखे या कोई उन्हें प्रेरित करें तो तुरंत शिक्षक, अभिभावक या 112 हेल्पलाइन पर जानकारी दें। विद्यार्थियों को मोबाइल का सीमित उपयोग करने, नियमित खेलकूद, योग, प्राणायाम और पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करने की सलाह दी। पुरस्कार न मिलने वाले विद्यार्थियों से कहा कि वे निराश न हों और अगले वर्ष बेहतर प्रदर्शन के लिए अभी से मेहनत शुरू कर दें। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और सात स्कूलों की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में उपनिदेशक उच्च शिक्षा रेणु कौशल, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, एसएमसी प्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद रहे।