फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   There is no PET teacher in the school, yet students are performing brilliantly

Bilaspur News: स्कूल में पीईटी अध्यापक नहीं, फिर भी छात्र कर रहे शानदार प्रदर्शन

Tue, 17 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
There is no PET teacher in the school, yet students are performing brilliantly
-टकरेड़ा स्कूल में चार साल से पीईटी अध्यापक का पद खाली
विज्ञापन

-अन्य विषयों के अध्यापक करा रहे प्रतियोगिताओं की तैयारियां
-स्कूल की कबड्डी टीम ने खंड स्तरीय प्रतियोगिता में जीती ट्राॅफी
-जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी जीते दो पदक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल घुमारवीं की राजकीय उच्च पाठशाला टकरेड़ा के विद्यार्थी बिना शारीरिक शिक्षक (पीईटी) के भी खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। स्कूल में चार साल से पीईटी अध्यापक का पद खाली है। विद्यार्थियों को अन्य विषयों के अध्यापक खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियां करवा रहे हैं। स्कूल की कबड्डी टीम ने खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता की ट्रॉफी जीती। इसके अलावा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी दो पदक जीते हैं।
साल 2021 में पीईटी अध्यापक इस स्कूल से सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद नई नियुक्ति नहीं हुई। पीईटी न होने के कारण छात्र स्वयं और अन्य अध्यापकों की मदद से ही खेलों की तैयारियां कर रहे हैं। छात्रों ने गर्मियों की छुट्टियों में भी स्कूल आकर खेलों का अभ्यास किया। हाल ही में संपन्न हुई अंडर-17 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कबड्डी का खिताब अपने नाम किया। अंडर-14 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जूडो स्पर्धा में स्वर्ण और कुश्ती में कांस्य पदक जीता। अब यह छात्र राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेगा। इसके अलावा चार छात्रों का चयन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चे बिना पीईटी के इतना शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यदि इन बच्चों को पीईटी अध्यापक की देखरेख में तैयारी कराई जाती तो यह और भी अच्छा प्रदर्शन करते। बताया कि छात्रों को तो अन्य शिक्षक तैयारी करवा देते है, लेकिन महिला शिक्षक खेलों में इतनी निपुण नहीं होती हैं, जिस कारण इस स्कूल की छात्राएं पीछे रह जा रही हैं। यदि स्कूल में पीईटी अध्यापक हो तो छात्राएं भी खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेंगी। सरकार जल्द से जल्द स्कूल में पीईटी शिक्षक नियुक्त करें।
विज्ञापन

मुख्याध्यापिका मीना ठाकुर ने बताया कि इसके बारे में उच्च अधिकारियों को समय-समय पर अवगत कराया गया है। पीईटी न होने के कारण स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed