फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   theif stolen case from temple in gumarwin city bilaspur

पुलिस थाना घुमारवीं से सटे मंदिर के दानपात्र से चढ़ावा चोरी

Wed, 22 Jun 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
theif stolen case from temple in gumarwin city bilaspur
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में पुलिस की नाक के नीचे से मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी हो गई। चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी ले गए। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बहरहाल, पुलिस ने ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक उसके हाथ खाली है।
विज्ञापन

घुमारवीं पुलिस थाना से सटे बाबा नाहर सिंह मंदिर के पुजारी चंद्र मणी मंगलवार सुबह 5:00 बजे मंदिर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दानपात्र से ताले तोड़ कर चढ़ावा चुरा लिया गया है। उन्होंने मंदिर कमेटी के प्रधान ओंकार परमार को मंदिर में बुलाया। प्रधान ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने सड़क की आरे से लगे गेट को छोड़ कर थाना परिसर की ओर लगे मंदिर के दरवाजे को तोड़ा और घटना को अंजाम दिया। मंदिर में एक छोटा दानपात्र और एक बड़ा दानपात्र रखे गए थे। मंदिर कमेटी के अनुसार छोटे दानपात्र से ही अधिक चढ़ावा प्राप्त होता था। कमेटी एक महीने बाद दानपात्र को खोलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने छोटे दानपात्र को तोड़ कर चढ़ावा की राशि चुरा ली। बड़े दानपात्र को भी तोड़ने की कोशिश की गई। अज्ञात चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खोल कर ले गए। पुलिस जांच को आगे बढ़ाते हुए बाजार और मंदिर के आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

उधर, डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने कहा कि मंदिर कमेटी की ओर से चोरी को लेकर शिकायत पत्र मिला है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed