{"_id":"57cf00354f1c1b7f2f318281","slug":"theft-case-in-bhatoli-villllage","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटोली गांव में हजारों गहने और नकदी चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटोली गांव में हजारों गहने और नकदी चोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)।
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरमाणा पुलिस थाना के तहत आने वाले भटोली गांव चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब घर पर कोई भी सदस्य मौजूद न हीं था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार भटोली गांव निवासी कृष्ण सिंह पुत्र प्रेम लाल के घर से चोर हजारों के गहने और करीब 25 हजार रुपए की नकदी चुराकर ले गए हैं। चोरी के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
कृष्ण सिंह ने पुलिस को बताया कि जब वह घर वापस पहुंचा तो उसने पाया कि सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। जब उसने सामाने की पड़ताल की तो पता चला कि घर से गहने और नकदी गायब है।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस स्टेशन में दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। साथ ही मौके से साक्ष्यों को भी एकत्रित करने का प्रयास किया गया है।
एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बरमाणा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।