{"_id":"6470a19fee51c28432048509","slug":"the-youth-threatened-rs-20000-from-the-person-who-went-to-meet-the-woman-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-15-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: महिला से मिलने गए व्यक्ति से युवकों ने डरा धमका लिए 20,000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: महिला से मिलने गए व्यक्ति से युवकों ने डरा धमका लिए 20,000 रुपये
विज्ञापन
-व्यक्ति ने सदर थाने में दर्ज कराई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। महिला के बुलावे पर मिलने गए व्यक्ति से दो युवकों ने डरा धमका कर 20,000 रुपये ले लिए। अविवाहित व्यक्ति कई दिनों से महिला के संपर्क में था। एक दिन महिला ने उसे घर बुलाया। इसी बीच यह वारदात हुई। व्यक्ति ने मामले की शिकायत सदर थाने में दर्ज कराई है।
शिकायत में कोठीपुरा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि मेडिकल स्टोर चलाता हूं। कुछ माह पहले एक महिला के संपर्क में आया। उससे फोन पर बात होती रही। एक दिन उसने बिलासपुर शहर स्थित घर बुलाया। शाम को उसके घर चला गया। जब वह महिला के साथ घर में था तो दो युवक कमरे में आए। दोनों डराने और धमकाने लगे और कहने लगे कि वह महिला के पास गलत काम करने आया है। इसके बदले में वह पैसे मांगने लगे। जब पैसे देने से इंकार किया तो जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके गूगल पे से जबरदस्ती 20,000 रुपये ट्रांसफर कर लिए। उधर, डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।