फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The winner of Badi Mali will get a cash prize of Rs 1.01 lakh

Bilaspur News: बड़ी माली के विजेता को मिलेगा 1.01 लाख नकद इनाम

Tue, 19 Mar 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
The winner of Badi Mali will get a cash prize of Rs 1.01 lakh
- राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में आज से शुरू होगी कुश्ती प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2024 में कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन 20 से 23 मार्च तक लुहणू मैदान में किया जाएगा। इसमें सामान्य वर्ग बड़ी माली, हिम कुमार, बिलासपुर केसरी और सामान्य कुश्ती महिला वर्ग का आयोजन किया जाएगा।
सामान्य वर्ग बड़ी माली की कुश्ती में विजेता पहलवान 1.01 लाख और गुर्ज, उपविजेता को 75 हजार, तृतीय विजेता को 31 हजार और चतुर्थ विजेता को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। हिम कुमार की कुश्तियों के लिए पहलवान हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसके लिए स्थायी निवासी प्रमाणपत्र कार्यपालिका मजिस्ट्रेट या तहसीलदार द्वारा सत्यापित होना चाहिए। 21 मार्च 2024 को इस प्रतियोगिता के लिए पहलवान की आयु 16 से 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु का प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता का सत्यापित फोटो भी साथ संलग्न होना चाहिए, जो पालिका मजिस्ट्रेट या तहसीलदार द्वारा सत्यापित हो। इस वर्ग में विजेता को 51 हजार व गुर्ज, उपविजेता को 31 हजार, तृतीय विजेता को 21 हजार और चतुर्थ विजेता को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बिलासपुर केसरी के लिए पहलवान बिलासपुर का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसके लिए स्थायी निवासी प्रमाणपत्र कार्यपालिका मजिस्ट्रेट या तहसीलदार द्वारा सत्यापित होना चाहिए। 21 मार्च 2024 को इस प्रतियोगिता के लिए पहलवान की आयु 12 से 17 वर्ष होनी चाहिए। आयु का प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता का सत्यापित फोटो भी साथ संलग्न होना चाहिए जो पालिका मजिस्ट्रेट या तहसीलदार द्वारा सत्यापित हो। पहलवानों द्वारा प्रतियोगिता में प्रवेश करने के लिए अपने नाम और दस्तावेज 20 मार्च से 21 मार्च दोपहर 12:00 बजे तक अखाड़ा के मंच के पास बिलासपुर केसरी कुश्ती उप समिति के पास जमा कराने होंगे। बिलासपुर केसरी वर्ग की कुश्तियों में विजेता को 21 हजार व गुर्ज, उपविजेता को 15 हजार, तृतीय विजेता को 11 हजार और चतुर्थ विजेता को नौ हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य कुश्ती महिला वर्ग में विजेता को 51 हजार व गुर्ज, उपविजेता को 37 हजार, तृतीय विजेता को 16 हजार और चतुर्थ विजेता को 13 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed