{"_id":"67bc615f53d1ce84eb02785f","slug":"the-villagers-renovated-the-historic-stepwell-in-bagetu-with-their-labor-and-money-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-132640-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बगेटू में ग्रामीणों ने अपने श्रम और धन से संवारी ऐतिहासिक बावड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बगेटू में ग्रामीणों ने अपने श्रम और धन से संवारी ऐतिहासिक बावड़ी
Mon, 24 Feb 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में भराड़ी के तहत ग्राम पंचायत हंबोट के गांव बगेटू में बावड़ी का संरक्षण करते ग्रामीण।
लोगों ने बावड़ी के संरक्षण के लिए खर्च किए 40 हजार रुपये
-युवा, महिला, बुजुर्गों ने मिलकर किया कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत ग्राम पंचायत हंबोट के गांव बगेटू में ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से ऐतिहासिक बावड़ी का संरक्षण किया। ग्रामीणों ने मिलकर गांव की पुरानी और ऐतिहासिक बावड़ी के संरक्षण के लिए बिना किसी सरकारी सहायता के 40 हजार रुपये खर्च किए और श्रमदान भी किया।
ग्रामीणों का यह सामूहिक प्रयास क्षेत्र के लिए एक मिसाल बन गया है और अन्य गांवों के लिए प्रेरणास्रोत है। बगेटू गांव की यह ऐतिहासिक बावड़ी कई साल से उपेक्षित थी और धीरे-धीरे खराब होती जा रही थी। ग्रामीणों को इस बात की चिंता थी कि यदि समय रहते इस बावड़ी का संरक्षण नहीं किया गया तो यह ऐतिहासिक धरोहर नष्ट हो जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए गांव के जागरूक लोगों ने आपस में चंदा करके इसके जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया। इस कार्य में पुराने पत्थरों की मरम्मत, बावड़ी की सफाई और जल संरक्षण की व्यवस्था की गई। जहां आमतौर पर लोग विकास कार्यों के लिए सरकारी अनुदानों की ओर देखते हैं, वहीं इस गांव के लोगों ने अपनी आत्मनिर्भरता से यह कार्य पूरा किया। बावड़ी के जीर्णोद्धार कार्य के पूरा होने के बाद ग्रामीणों ने खुशी मनाई और हलवा बांटा। गांव के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने इस कार्य में विशेष योगदान दिया। उन्होंने न केवल श्रमदान किया, बल्कि धन संग्रह और लोगों को जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।