{"_id":"67efc72efd535a72080fd1ae","slug":"the-union-raised-the-demand-for-regularization-of-jbt-teachers-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-134781-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: संघ ने जेबीटी शिक्षकों को नियमित करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: संघ ने जेबीटी शिक्षकों को नियमित करने की उठाई मांग
Fri, 04 Apr 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
-नियमितीकरण में देरी होने से शिक्षकों को उठाना पड़ रहा है नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला बिलासपुर की बैठक वर्चुअल माध्यम से हुई, जिसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई, जिसमें अनुबंध पर कार्यरत जेबीटी शिक्षकों को शीघ्र नियमित करने की मांग प्रमुख रही।
जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ ने सरकार से आग्रह किया कि 31 मार्च 2025 को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके जेबीटी अध्यापकों को बिना किसी विलंब के नियमित किया जाए। बताया कि पहले यह प्रावधान था कि वर्ष में दो बार 31 मार्च और 30 सितंबर को दो वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले अनुबंध जेबीटी व अन्य कर्मचारियों को नियमित किया जाता था, लेकिन वर्तमान में सरकार ने यह प्रक्रिया केवल 31 मार्च तक सीमित कर दी है। इस फैसले के चलते 30 सितंबर 2024 को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके जेबीटी व अन्य कर्मचारियों को अभी तक नियमित नहीं किया गया है, जिससे वे पहले ही छह महीने से अधिक की देरी झेल रहे हैं। नियमितीकरण में और विलंब होने से इन शिक्षकों और कर्मचारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। संघ ने सरकार से मांग की है कि 31 मार्च 2025 को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके जेबीटी शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को जल्द से जल्द नियमित करने के आदेश जारी किए जाएं। बैठक में राज्य सचिव राकेश पटियाल, जिला महासचिव रणजीत सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उप प्रधान बाबूलाल, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, महालेखाकार बलवीर ठाकुर, मुख्य सलाहकार चंद्रशेखर, सहसचिव राजकुमार, उप प्रधान नीरज शर्मा सहित छह शिक्षा खंडों के प्रधान और महासचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।