फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The tradition of Nalwad fair played by symbolic worship of bulls

खूंटा गाडने व बैलों के सांकेतिक पूजन कर जारी रखी नलवाड़ मेला सुन्हाणी की परंपरा

Thu, 01 Apr 2021 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
The tradition of Nalwad fair played by symbolic worship of bulls
जिला स्तरीय वैशाखी नलवाड़ मेला सुन्हाणी के मेला स्थल पर बैलों का पारम्परिक सांकेतिक पूजन करते व? - फोटो : BILASPUR
बरठीं(बिलासपुर)। जिला स्तरीय वैशाखी नलवाड़ मेला सुन्हाणी के मेला स्थल पर खूंटा गाड़ने और बैलों का पारंपरिक सांकेतिक पूजन विधायक जीत राम कटवाल ने किया। कोविड-19 के कारण इस बार जिला स्तरीय वैशाखी नलवाड़ मेले का आयोजन नहीं किया जा रहा है। इसलिए पहले से जारी परंपरा निर्वहन करते हुए सांकेतिक पूजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मेले, त्योहार और पर्व हमारी प्राचीन परंपराओं और लोक संस्कृति के परिचायक हैं। मेलों के आयोजनों से जहां हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का प्रचार-प्रसार और संवर्धन होता है, वहीं राष्ट्रीय एकता, सद्भावना और बंधुत्व की भावनाओं को भी बल मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेलों के साथ हमारी आस्थाएं और समृद्ध परंपराएं जुड़ी हुई हैं, जो पीढ़ी दर पीढ़ी सैकड़ों, हजारों वर्षों का लंबा सफर तय कर आज के इस आधुनिक युग में भी अपना मौलिक अस्तित्व बचाए हुए हैं, जो अत्यन्त गौरव की बात है। इस अवसर पर मेला कमेटी और स्थानीय लोगों ने सुन्हाणी मेले को जिला स्तरीय करवाने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह चंदेल, पंचायत समिति अध्यक्ष अभिषेक चंदेल, मेला कमेटी अध्यक्ष गायत्री देवी, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता पीडी शर्मा, प्रेस सचिव पीआर सांख्यान, ग्राम पंचायत प्रधान उपेंद्र परमार, पंचायत समिति सदस्य रक्षा देवी और दीपक कौशल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed