फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The story of Mata Sati was narrated to the people in the story

Bilaspur News: कथा में लोगों को सुनाई माता सती की कथा

Tue, 25 Jul 2023 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
The story of Mata Sati was narrated to the people in the story
-बड़गांव पंचायत में महाशिवपुराण कथा का आयोजन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव में चल रही शिव महापुराण कथा के चौथे दिन पंडित गोपाल स्वरूप शास्त्री ने लोगों को माता सती की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि जब दक्ष प्रजापति ने अपनी पुत्री सती का अपमान किया और भगवान शिव के प्रति तिरस्कार भाव प्रकट किया तो सती दुखी हुईं।




उन्होंने बताया कि योगमाया से सती ने अपने देह का त्याग किया। सती के देह त्याग के बाद यज्ञ स्थल पर खलबली मच गई। जब यह खबर भगवान भोलेनाथ को मिली तो वह दुखी हुए और क्रोध में आकर वीरभद्र को प्रकट किया। वीरभद्र ने दक्ष प्रजापति का सिर काटकर यज्ञ का विध्वंस किया। उन्होंने बताया कि उपस्थित देव गणों ने भगवान शिव से यज्ञ पूर्ण करने के लिए दक्ष प्रजापति को पुनर्जीवित करने का अनुरोध किया। इस पर भगवान भोलेनाथ ने उन्हें बकरे का सिर लगाकर जीवित किया। इसके बाद यज्ञ पूर्ण हुआ। उन्होंने बताया कि सही मायने में बकरा हमेशा मैं करता है इसलिए उसे अहंकार का प्रतीक बताया गया है। दक्ष प्रजापति भी अहंकार के वशीभूत हो गए थे। इसके कारण उसे बकरे का सिर लगाकर उनके अहंकार को दूर किया गया। इसके बाद दक्ष प्रजापति भगवान शिव का गुणगान करने लगे। वहीं, सती के वियोग में व्याकुल होकर भगवान शिव उनके शरीर को लेकर इधर-उधर भटकने लगे। इस पर भगवान विष्णु ने सती के अंगों को 108 भागों में विभक्त किया। जहां जहां सती के अंग गिरे वह शक्तिपीठ कहलाए। आज भी हमारे देश में 51 शक्तिपीठ विद्यमान है। जहां माता का वास है। जहां-जहां पर माता के अंग गिरे हैं वह शक्ति पीठ के रूप में पूजे जा रहे हैं। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। कथा के अंतिम दिन यानी 30 जुलाई को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed