फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The services of the cleaning staff will continue in the hospital.

Bilaspur News: अस्पताल में जारी रहेंगी सफाई कर्मचारियों की सेवाएं

Mon, 01 Dec 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The services of the cleaning staff will continue in the hospital.
अस्पताल में जारी रहेंगी सफाई कर्मचारियों की सेवाएं-कंपनी ने छह कर्मचारियों को जारी किया था नोटिस
विज्ञापन

-यूनियन और सीटू के हस्तक्षेप के बाद कंपनी ने लिया वापस

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात छह सफाई कर्मचारियों की सेवाएं यथावत रहेंगी। यह निर्णय सफाई कर्मचारी यूनियन और सीटू के हस्तक्षेप के बाद कंपनी द्वारा लिया गया।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों राज, शंकुतला, अनिल कुमार, नीरू, नरेश कुमारी और सुनीता को कंपनी ने 30 नवंबर के बाद उनके रोजगार समाप्त करने का नोटिस भेजा था। इससे कर्मचारियों के रोजगार को गंभीर संकट उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए सफाई कर्मचारी यूनियन और सीटू ने सक्रियता दिखाते हुए संबंधित कंपनी और चिकित्सा अधिकारियों से बातचीत की। सीटू के जिलाध्यक्ष लखनपाल शर्मा ने बताया कि यूनियन ने कंपनी को चेतावनी दी थी कि यदि कर्मचारियों को काम से हटाया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनपाल शर्मा ने बताया कि नियमानुसार अस्पताल के सफाई कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 साल है। यह छह कर्मचारी 50 वर्ष की आयु पूरी कर चुके थे, लेकिन कंपनी ने नियमों की अनदेखी करते हुए उन्हें हटाने का नोटिस जारी किया था। अधिकारियों और यूनियन की मध्यस्थता के बाद कंपनी ने निर्णय लिया कि इन कर्मचारियों की सेवाएं बिना किसी रुकावट जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed