फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The service model at AIIMS Bilaspur needs to be implemented across the state.

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में सेवा का मॉडल, प्रदेशभर में लागू करने की जरूरत

Sun, 19 Jul 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
The service model at AIIMS Bilaspur needs to be implemented across the state.
एम्स बिलासपुर में चल रहे सेवा कार्यों का निरीक्षण करते राज कुमार मटाले व मौजूद आरएसएस के स्वयंस
आरएसएस सह सेवा प्रमुख मटाले ने सेवा भारती की गतिविधियों को सराहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राज कुमार मटाले ने कहा कि एम्स बिलासपुर में सेवा भारती की ओर से संचालित जनसेवा गतिविधियां पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि यहां विकसित सेवा मॉडल को अन्य सरकारी अस्पतालों में भी लागू किया जाना चाहिए। दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास के दौरान मटाले ने सेवा कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने एम्स बिलासपुर पहुंचकर सेवा भारती की ओर से संचालित चाय-बिस्कुट लंगर, बिस्तर सेवा और हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष देव राज शर्मा ने बताया कि संस्था एम्स में प्रतिवर्ष करीब 2.80 लाख लोगों को सेवाएं उपलब्ध करवा रही है। इनमें चाय-बिस्कुट सेवा, बिस्तर सेवा और हेल्प डेस्क के माध्यम से मरीजों और तीमारदारों को सहायता दी जा रही है। मटाले ने कार्यकर्ताओं से समाज सेवा को समाज निर्माण से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने जिले में निशुल्क कोचिंग सेंटर और संस्कार केंद्र शुरू करने की बात कही, ताकि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा और संस्कार मिल सकें। इस दौरान उन्होंने नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के चिकित्सकों के साथ भी बैठक की। डॉ. अतुल संख्यान ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न मेडिकल संस्थानों के चिकित्सक दुर्गम क्षेत्रों में समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। बैठक में उत्तर भारत के आरएसएस सेवा प्रमुख राम कृष्ण, प्रांत सेवा प्रमुख महेंद्र कुमार, जिला सह सेवा प्रमुख शिवम, डॉ. नवनीत, डॉ. सलारिया, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र, अमृत धीमान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed