{"_id":"6abd0bb72b0a490e40022ce3","slug":"the-seer-utsav-will-commence-tomorrow-with-a-procession-bilaspur-news-c-92-1-bpr1012-168887-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शोभायात्रा के साथ कल सीर उत्सव का होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शोभायात्रा के साथ कल सीर उत्सव का होगा शुभारंभ
विज्ञापन
रुक्मिणी कुंड से पवित्र जल लेकर आएंगे तकनीकी शिक्षा मंत्री
पुराना बस स्टैंड से सुबह शुरू होगी शोभायात्रा, सीर खड्ड तक जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। दो और तीन अक्तूबर को घुमारवीं में दो दिवसीय सीर उत्सव आयोजित किया जाएगा। धार्मिक आस्था और लोक संस्कृति के साथ खेल, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और रोजगार को समेटे इस उत्सव का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी दो अक्तूबर को सुबह साढ़े सात बजे शोभायात्रा के साथ करेंगे।
उपमंडल अधिकारी घुमारवीं अभिषेक बरवाल ने बताया कि मुख्यातिथि रुक्मिणी कुंड से पवित्र जल लेकर आएंगे। पुराना बस स्टैंड से शुरू होने वाली शोभायात्रा सीर खड्ड तक जाएगी, जहां पवित्र जल का प्रवाह किया जाएगा। दो अक्तूबर को पांच श्रेणियों में मैराथन होगी। अंडर-14 और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए तीन किलोमीटर, जबकि अन्य श्रेणियों के लिए छह किलोमीटर की दूरी निर्धारित की गई है। इसी दिन महिला मंडलों की खेल प्रतियोगिताएं और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे।
तीन अक्तूबर को सशक्त नारी, सशक्त समाज के संदेश के साथ पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा योग प्रतियोगिता और रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। उत्सव का प्रमुख आकर्षण रोजगार मेला रहेगा। इसमें करीब 20 कंपनियों के भाग लेने की उम्मीद है। कंपनियां स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन
वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता एक अक्तूबर से शुरू होगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय 7100 और तृतीय पुरस्कार 5100 रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम तीन अक्तूबर को घोषित किया जाएगा।
दोनों दिन सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। इनमें कलाकार अजय चौहान और एसी भारद्वाज प्रस्तुति देंगे। महिला मंडलों की प्रस्तुतियां, कवि सम्मेलन और स्कूली बच्चों के नृत्य कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
उपमंडल अधिकारी ने क्षेत्रवासियों से उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत, खेल, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तिकरण को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।