फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The sacrifice of the martyrs of Kargil war can never be forgotten: Deputy Commissioner

Bilaspur News: वीर नारियों और परिजनों ने दी बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि, माहौल हुआ भावुक

Sat, 26 Jul 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
The sacrifice of the martyrs of Kargil war can never be forgotten: Deputy Commissioner
बिलासपुर शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वीर नारी मीरा देवी। संवाद
कभी नहीं भुलाया जा सकता है कारगिल युद्ध के शहीदों का बलिदान : उपायुक्त
विज्ञापन

विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक बलिदानियों को किया याद
शहर के चंगर सेक्टर में उपायुक्त राहुल कुमार ने दिलाई देशसेवा की शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर के चंगर सेक्टर में श्रद्धांजलि सभा हुई। वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए प्रशासन, सेना, पूर्व सैनिकों और आम जनता ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर वीर नारियों और परिजनों ने अश्रुपूरित नेत्रों से जब बलिदानी पतियों को श्रद्धांजलि दी तो माहौल काफी भावुक हो गया।
सभी ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उनकी आंखों में गर्व और आंसू दोनों झलक रहे थे। वीर नारियों की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि देश की रक्षा में पूरा परिवार योगदान देता है। इस कार्यक्रम में वीर नारी व्यासा देवी, निशा देवी, रक्षा देवी और कांता देवी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार ने उपस्थित लोगों को देश सेवा और कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका बलिदान हमें अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाने की प्रेरणा देता है। कहा कि हिमाचल प्रदेश न केवल देवभूमि, बल्कि वीरभूमि भी है, जहां के हजारों युवा आज भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों में सेवा दे रहे हैं। कारगिल युद्ध में बिलासपुर के वीर जवानों ने असाधारण साहस और देशभक्ति का परिचय दिया। जिले के सात जांबाजों ने दुश्मन को पीछे धकेलते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए। इन वीरों में वीर चक्र विजेता हवलदार ऊधम सिंह, नायक मंगल सिंह, राइफलमैन विजय पाल, हवलदार राजकुमार, नायक अश्वनी कुमार, हवलदार प्यार सिंह और नायक मस्तराम शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सभी शूरवीरों ने भारतीय सेना की उस गौरवशाली परंपरा को निभाया, जिसमें हर सैनिक तिरंगे की सौगंध खाकर देश के लिए मर-मिटने को तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि गौरव का विषय यह है कि परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार भी बिलासपुर से संबंध रखते हैं। पूर्व सैनिकों में कैप्टन अमरनाथ, कैप्टन बालक राम और अन्य ने कारगिल युद्ध और सेना के अनुशासन पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं से सेना में भर्ती होकर देश सेवा का आह्वान किया और कहा कि देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना ही सच्चा राष्ट्र धर्म है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। पूरा वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोषों से गूंज उठा। कर्नल रुपिंदर, कैप्टन बालक राम, कैप्टन अमरनाथ, स्वतंत्रता सेनानी नरोत्तम दास शास्त्री की धर्मपत्नी प्रेमी देवी, फ्लाइंग ऑफिसर निक्का राम, कैप्टन सुंदर, कैप्टन सीताराम के परिजन तथा वीर नारियां व्यास देवी, निशा देवी, रक्षा देवी और कांता देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल विशेष तौर पर मौजूद रहे।

बिलासपुर शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वीर नारी मीरा देवी। संवाद

बिलासपुर शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वीर नारी मीरा देवी। संवाद

बिलासपुर शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वीर नारी मीरा देवी। संवाद

बिलासपुर शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वीर नारी मीरा देवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed